Unnao News: शादी टूटने से आहत युवक ने फंदे से लटक की खुदकुशी
उन्नाव, सितम्बर 1 -- Unnao News: चकलवंशी, संवाददाता। शादी टूटने से आहत युवक ने सोमवार की रात घर के अंदर कमरे में रखे टीन शेड की बल्ली में मफलर का फंदा डाल खुदकुशी कर ली। मंगलवार सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। माखी थाना क्षेत्र के नगवा गांव के रहने वाले 21 वर्षीय अनुज उर्फ भोला पुत्र नेकपाल उर्फ सोहनलाल की शादी जून में होनी थी। मगर किसी कारण से शादी टूट गई थी। तब से वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। साथ ही दो दिन पहले परिजनों ने किसी बात को लेकर उसे डांट दिया था। जिससे वह नाराज हो गया था। सोमवार की रात सभी परिजन खाना खाकर सोने चले गए। रात को अनुज ने घर के अंदर पीछे कमरे में लगी टीन शेड की बल्ली में मफलर के फंदे से लटक कर खुदकु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.