Unnao News: शादी का झांसा देकर युवती का शोषण और मारपीट
उन्नाव, अक्टूबर 23 -- Unnao News: असोहा। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के अनुसार, लखनऊ में थानाक्षेत्र मोहनलालगंज के जैतीखेड़ा गांव निवासी रामचंद्र पुत्र श्रीराम से उसका पिछले पांच साल से प्रेम संबंध चल रहा था। शादी का झांसा देकर उसे घर से भगा ले गया और शारीरिक शोषण किया। अब वह शादी करने से साफ मुकर रहा है। पीड़िता ने बताया कि सात अक्तूबर को आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष फूल सिंह ने बताया कि मामला दर्जकर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.