Unnao News: शादी का झांसा देकर किशोरी को प्रेमजाल में फंसाने का आरोप
उन्नाव, जुलाई 27 -- Unnao News: हिलौली। मौरावां थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर बहलाने और लगातार मानसिक रूप से परेशान करने का युवक पर आरोप लगाते हुए सीओ से कार्रवाई की मांग की है। महिला का आरोप है कि गांव के ही युवक ने उसकी बेटी को शादी का वादा कर अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोप है कि युवक के कहने पर एक महिला ने किशोरी को मोबाइल फोन उपलब्ध कराया, जिसके जरिए दोनों लगातार संपर्क में रहे। जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई और उन्होंने विरोध किया तो आरोपित पक्ष ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की मां का कहना है कि आरोपी लगातार उसकी बेटी पर शादी का दबाव बना रहा है, जिससे पूरा परिवार भयभीत है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी युवक और सहयोग करने वाले लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.