Unnao News: शातिर चोर गिरफ्तार कर चोरी का माल किया बरामद
उन्नाव, अक्टूबर 2 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता। अचलगंज थाना पुलिस ने शुक्रवार सुबह राजापुर गांव जाने वाले मार्ग पर दबिश देकर शातिर चोर को गिरफ्तार कर चोरी का माल भी बरामद किया है। आरोपित अचलगंज थाना क्षेत्र के लुधौरा अवंती बाईनगर वार्ड नंबर 13 के रहने वाले शिव मोहन पुत्र बाबू को पकड़ कर उसके पास से चोरी की गई एक एल्यूमीनियम की परात बरामद की है। थाना प्रभारी सुब्रत नारायण त्रिपाठी ने बताया कि गिरफ्तार शातिर चोर को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया और कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.