Unnao News: शराब पीकर गाली-गलौज का विरोध करने पर दंपति को पीटा
उन्नाव, अगस्त 12 -- Unnao News: हिलौली, संवाददाता। मौरावां थाना क्षेत्र के बड़ी अकोहरी गांव में शराब पीकर गाली-गलौज करने का विरोध करना एक दंपति को भारी पड़ गया। आरोप है कि तीन लोगों ने घर के सामने पहुंचकर गाली-गलौज की और विरोध करने पर दम्पति की लाठी से पिटाई कर दी। मारपीट में दोनों घायल हो गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गांव निवासी सुरेंद्र गुप्ता पुत्र मुन्नीलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 9 अगस्त की रात गांव के ही अमरेश तिवारी उर्फ गुड़ई, राजेश पुत्र बाबू तिवारी और सर्वेश पुत्र राजेश तिवारी नशे में उसके घर के सामने पहुंचे। आरोप है कि जानवरों को लेकर हुए विवाद में तीनों उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। सुरेंद्र के मुताबिक उसने गाली देने का विरोध किया तो तीनों आरोपितों ने लाठी से उस पर हमला क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.