Unnao News: शराबी पति से तंग महिला ने खुद को घर में किया कैद, भूख-प्यास से बेहोश हुई
उन्नाव, सितम्बर 26 -- Unnao News: सफीपुर। पति की शराब की लत और आए दिन होने वाले विवाद से परेशान महिला ने नाराज होकर खुद को घर के अंदर बंद कर लिया और खाना-पीना छोड़ दिया। दो दिन तक बंद दरवाजे से कोई आवाज न आने पर ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका हुई और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मौजूदगी में जेठ दीवार फांदकर घर में दाखिल हुआ तो महिला कमरे में बेहोशी की हालत में मिली। आनन-फानन उसे सीएचसी सफीपुर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद होश आने पर परिजनों ने राहत की सांस ली।कोतवाली क्षेत्र के दरौली गांव की रहने वाली 28 वर्षीय ममता ने बताया कि पति शिव प्रसाद मजदूरी करता है। शराब पीने का आदी है। इससे घर में अक्सर विवाद होता है। दो दिन पहले शराब पीने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। नाराज होकर ममता ने खाना-पीना छोड़ दिया। शुक्रवार को पति शिव प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.