Unnao News: वृद्धावस्था व निराश्रित विधवा पेंशन को लेकर लगा शिविर
उन्नाव, अगस्त 31 -- Unnao News: पुरवा। नगर पंचायत परिसर में सोमवार को समाज कल्याण विभाग की ओर से वृद्धावस्था और निराश्रित विधवा पेंशन की समस्याओं को लेकर शिविर लगाया गया। इसमें नगर के विभिन्न मोहल्लों से पहुंचे लाभार्थियों ने पेंशन न मिलने की शिकायत दर्ज कराई और कई ने पेंशन के लिए आवेदन भी दिए। शिविर में 179 शिकायतें आईं। नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू गुप्ता ने बताया कि कई वृद्ध और विधवा महिलाओं को काफी समय से पेंशन नहीं मिल रही थी। उनकी समस्या को देखते हुए समाज कल्याण विभाग से शिविर लगवाया गया। एडीओ समाज कल्याण आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि शिविर में वृद्धावस्था पेंशन की 114 और निराश्रित विधवा पेंशन की 65 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। अभिलेखों की जांच कर जल्द समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.