Unnao News: वीडियो बनाने से रोकने पर रजिस्टर फाड़ा, कर्मियों में रोष
उन्नाव, अगस्त 6 -- Unnao News: बांगरमऊ, संवाददाता। नगर पालिका परिषद कार्यालय में मोबाइल से वीडियो बनाने को लेकर विवाद हो गया। कर्मचारियों का आरोप है कि विरोध करने पर एक युवक और उसके पिता ने अभद्रता करते हुए टैक्स कलेक्शन का रजिस्टर फाड़ दिया तथा जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद आक्रोशित पालिका कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से कोतवाली में तहरीर देकर दोनों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। कर्मचारियों ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि नगर के मोहल्ला कटरा निवासी जन्मेजय सिंह अपने पिता जयमान सिंह के साथ किसी कार्य से नगर पालिका कार्यालय पहुंचे थे। वहां उनकी लिपिक सरफुद्दीन से बातचीत चल रही थी।
विवाद का विवरणआरोप है, कि इसी दौरान जन्मेजय सिंह मोबाइल फोन के जरिए चुपके से वीडियो बनाने लगा। मौके पर मौजूद अन्य पालिका कर्मी ने इसका विरोध क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.