उन्नाव, जुलाई 29 -- Unnao News: चकलवंशी। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के नबाबगंज कस्बा निवासी कमालुद्दीन की बेटी रुकसाना ने माखी पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया कि तीन साल पहले माखी थाना क्षेत्र के अकबरपुर दबौली गांव निवासी आमीन पुत्र हसरत के शादी हुई थी। एक साल पहले ससुरालीजनों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया गया था। कुछ दिन पहले पति विदेश जाने लगा तो सुलह करवा कर ससुराल ले गए। जहां पति ने मारपीट की और विदेश चला गया। पति को विदेश से वापस आए 25 दिन हो गए और वह गुपचुप तरीके से दूसरी शादी करने का प्रयास कर रहा है। पुलिस ने पति आमीन, ससुर हसरत, सास नसीबा, जेठ रिंकू, जेठानी शकीला, देवर आशिक, ननद नफीसा, जेठानी रहमुतुन पत्नी टिंकू सहित नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि पीडिता की तहरीर पर नौ लोगों के खिलाफ म...