Unnao News: विधायक ने पूर्णिमा के मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
उन्नाव, अगस्त 2 -- Unnao News: शुक्लागंज, संवाददाता। रविवार को मैनीखेड़ा स्थित ब्लॉक परिसर में आयोजित एक समारोह में सदर विधायक पंकज गुप्ता ने देवारा कलां के पूर्णिमा विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। विधायक ने विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने छात्रों को लगातार मेहनत करते हुए परिवार, विद्यालय और जिले का नाम रोशन करने का आह्वान किया। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि हाईस्कूल में शुभी रावत ने 92.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि इंटरमीडिएट में शिखर त्रिवेदी 81.4 प्रतिशत अंकों के साथ अव्वल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.