Unnao News: विद्यालय परिसर में चहारदीवारी के लिए सीमांकन की मांग
उन्नाव, जुलाई 11 -- Unnao News: शुक्लागंज, संवाददाता। उच्च प्राथमिक विद्यालय मझरा पीपर खेड़ा एहतमाली सिकंदरपुर कर्ण में चहारदीवारी न होने से छात्रों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की गई है। विद्यालय नगरपालिका गंगाघाट के वार्ड संख्या 27 श्रीनगर में स्थित है।प्रधानाध्यापिका शिखा ने जिलाधिकारी एवं सहायक भूमि अभिलेख अधिकारी को पत्र देकर विद्यालय परिसर की उपलब्ध भूमि का सीमांकन कराने का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी ने पहले ही चहारदीवारी निर्माण के आदेश दिए थे, लेकिन अधिशासी अधिकारी का कहना है कि सीमांकन के बिना निर्माण संभव नहीं है। गौरतलब है कि नगरपालिका ने स्वयं विद्यालय की भूमि पर पानी की टंकी एवं कूड़ाघर बनवाया है। यह भी पढ़ें- Jamui News: श्री कृष्णा गौशाला झाझा के अध्यक्ष सह अनुमंडल पदाधिकारी जमुई के द्वारा Rs. 14,13...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.