Unnao News: विद्यालयों में गंदगी व खराब एमडीएम मिलने पर खंड शिक्षा अधिकारी ने मांगा स्पष्टीकरण
उन्नाव, अगस्त 20 -- Unnao News: शुक्लागंज, संवाददाता। बीएसए के निर्देश पर बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी अनीता शाह ने सिकंदरपुर सरोसी के प्राथमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई विद्यालयों में गंदगी, खराब मध्याह्न भोजन एवं अन्य कमियां पाई गईं, जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा है।खंड शिक्षा अधिकारी ने सर्वप्रथम प्राथमिक विद्यालय सहजनी का निरीक्षण किया, जहां परिसर में गंदगी का अंबार मिला तथा शौचालय भी अव्यवस्थित पाए गए। इसके बाद पीपर खेड़ा प्रथम पहुंचीं, जहां परिसर में गंदगी, शौचालय अत्यंत गंदा, टूटी हुई खिड़कियां तथा मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता खराब पाई गई। प्राथमिक विद्यालय भिटवा में निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि बच्चों को मध्याह्न भोजन में दूध का वितरण नहीं किया गया था। इसी प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.