Unnao News: विजिलेंस की पूरी टीम हटाने के लिए एएसपी, एमडी को पत्र लिखा
उन्नाव, सितम्बर 12 -- Unnao News: उन्नाव। संवाददाता बिजली चोरी पकड़ने के बाद कार्रवाई न करने पर अब विजिलेंस जेई और पूरी टीम को हटाने के लिए अधीक्षण अभियंता ने मुख्य अभियंता के माध्यम से एमडी और विजिलेंस एएसपी को पत्र लिखा है। जांच रिपोर्ट भी दी है। एसई ने बताया कि एक शिकायत प्रबंध निदेशक से हुई थी। जिसका जांच मौके पर जाकर की गई तो कार्रवाई न करने की बात सामने आई। जिससे राजस्व को क्षति हुई थी।असल में विद्युत विजिलेंस टीम ने 22 जुलाई को मौरावां के भिटौली मोहद्दीनपुर गांव में संचालित आटा चक्की में जांच की थी। विजिलेंस टीम के जेई ने जो रिपोर्ट दी थी उसमें बताया कि चक्की डीजल इंजन से चलती मिली थी, यहां पोल से लगा अतिरिक्त केबल मीटर से जुड़ा नहीं पाया गया था। टीम ने साक्ष्यों के अभाव में एफआईआर दर्ज न कराने की बात रिपोर्ट में लिखकर दी थी। इसी ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.