Unnao News: वाहन से बाइक टकराने से युवक जख्मी
उन्नाव, सितम्बर 1 -- Unnao News: नवाबगंज। कानपुर-लखनऊ हाईवे स्थित चमरौली मोड़ के पास मंगलवार दोपहर बाइक अज्ञात वाहन से टकराने से युवक जख्मी हो गया। कानपुर-लखनऊ हाईवे स्थित चमरौली मोड़ के पास मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में असोहा थाना क्षेत्र के कांथा गांव के रहने वाले 18 वर्षीय बाइक सवार अंशू यादव पुत्र बजरंगी घायल हो गया। अंशू ने बताया कि वह सोहरामऊ में काम करता है और बाइक से उन्नाव गया था। वापसी में चमरौली मोड़ के पास बाइक अज्ञात वाहन से टकरा गई। टक्कर के बाद वह बाइक समेत सड़क पर गिरकर जख्मी हो गया। दरोगा अरुण सिंह ने बताया कि घायल को उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया है। यहां डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.