Unnao News: वाहन के साइकिल में टक्कर मारने से दूधिया की मौत
उन्नाव, जुलाई 22 -- Unnao News: सोनिक, संवाददाता। दूध बेचकर साइकिल से घर जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मंगलवार देर रात टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन का पता लगाने का प्रयास कर रही है। दही थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव के रहने वाले कमलेश पुत्र स्व. बाबूलाल दूध बेचने का काम करते थे। मंगलवार देर शाम वह दूध बेचने साइकिल दही चौकी गए थे। रात 12.30 बजे घर लौटते समय किसी अज्ञात वाहन ने आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के सामने उनकी साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में वह हाईवे पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.