Unnao News: वाहन के रिक्शा में टक्कर मारने से अधेड़ की मौत
उन्नाव, अक्टूबर 8 -- Unnao News: चकलवंशी। माखी थाना क्षेत्र के ऐरा भदियार गांव के रहने वाले 55 वर्षीय उदन सिंह पुत्र श्रीराम किसानी व बैट्री रिक्शा चलवा कर परिवार का पालन पोषण करता था। किसी काम से उदन सिंह सरोसी गांव आया और यहां से रिक्शा में बैठकर घर लौट रहा था। जिसमें अन्य सवारियां भी बैठी हुई थी। चालक रिक्शा लेकर अभी कंजौरा मोड़ के पास पहुंचा ही था कि तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में सभी सवारियां घायल हो गई। जिसमें उदन सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.