उन्नाव, अगस्त 19 -- Unnao News: चकलवंशी, संवाददाता। सड़क पर पैदल घर जा रहे राजगीर को सोमवार रात चौपहिया वाहन के पीछे से टक्कर मारने से मौत हो गई। जानकारी पर मां ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और वाहन की तलाश में जुट गई है। माखी थाना क्षेत्र के उमराईखेडा गांव के रहने वाले 32 सुनील रैदास पुत्र पुत्र स्व. हीरा लाल राजगीरी का काम करता था। सोमवार को राजाबाग की बाजार गया था। सोमवार की रात मुंशीगंज अजगैन संपर्क मार्ग स्थित रग्घाखेड़ा और उमराईखेड़ा गांव के बीच पैदल घर जा रहा था। तभी किसी अज्ञात वाहन चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मां रामधनी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने निजी डॉक्टर के यहां उसे ले गए। यहां ड...