उन्नाव, अगस्त 24 -- Unnao News: सफीपुर। थाना क्षेत्र के चौधरीखेड़ा-सफीपुर शारदा नहर ब्रांच की पटरी मार्ग पर सोमवार को वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार जख्मी कर दिया। आसीवन थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर बसोखा गांव के रहने 24 वर्षीय दीपक पुत्र सर्वेश अपने साथी बरौकी गांव निवासी शिवकुमार पुत्र राम प्रसाद के साथ एक कंपनी के ऑनलाइन कार्य के सिलसिले में सोमवार को गांव-गांव जा रहे थे। दोनों बाइक से चौधरीखेड़ा-सफीपुर नहर पटरी मार्ग से गुजर रहे थे। मुंडा गांव के समीप अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर घायलों को सीएचसी सफीपुर ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद सिर में गंभीर चोट होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दीपक के बड़े भाई संदीप ने बताया कि दोनों एक कंपनी के...