Unnao News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर
उन्नाव, नवम्बर 7 -- Unnao News: चकलवंशी। आसीवन थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर आवागोझा गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के नेपालपुर गांव निवासी रामकिशोर (45) पुत्र रामदास मियागंज कस्बे से बाइक से घर लौट रहे थे। तभी आवागोझा गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उन्हें मियागंज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.