Unnao News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल
उन्नाव, सितम्बर 3 -- Unnao News: नवाबगंज। हाईवे पर भल्ला फार्म स्थित मेडिकल कॉलेज के सामने बुधवार दोपहर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में शुक्लागंज निवासी सोनू पुत्र मनोहर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची एनएचएआई एंबुलेंस से घायल को सीएचसी नवाबगंज पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने सोनू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल सोनू ने बताया कि वह बाइक से कटी बगिया स्थित अपनी ससुराल जा रहा था। मेडिकल कॉलेज के सामने पहुंचते ही पीछे या सामने से आए अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से निकल गया। पुलिस आसपास लगे सीसी कैमरों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.