उन्नाव, अक्टूबर 15 -- Unnao News: बांगरमऊ। बेहटा मुजावर थानाक्षेत्र में बुधवार देर शाम तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से गढ़ा गांव निवासी अभिषेक मोहन तिवारी की मौत हो गई। अभिषेक शुगर मिल में नौकरी करता था। इन दिनों वह घर आया हुआ था। बुधवार को वह किसी काम से बांगरमऊ गया था। काम निपटाने के बाद देर शाम रिक्शे से संडीला मार्ग स्थित अंडरपास तक पहुंचा। इसके बाद वह पैदल अपने घर की ओर जाने लगा। इसी दौरान एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर से अभिषेक उछलकर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे सीएचसी ले गए, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उसकी सांसें थम गईं। सात साल के वैवाहिक जीवन के बाद पति का साथ छूटने से पत्नी रुचि पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव ...