उन्नाव, जुलाई 27 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता। हमारी मौत का कारण पत्नी और उसकी बुआ का बेटा है.. कह एक युवक ने रविवार देर शाम लाइव फांसी लगा ली। इस सुसाइड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। करीब चार मिनट के इस वीडियो में युवक टीनशेड में लगे पाइप से फांसी लगाता दिख रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी समेत चार लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।सदर कोतवाली क्षेत्र के मगरवारा गांव के 28 वर्षीय पवन राठौर पुत्र सुनील राठौर ने रविवार शाम को घर के अंदर टिन शेड के पाइप से प्लास्टिक की रस्सी के सहारे फंदे से लटक खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को पवन के मोब...