Unnao News: वायरल वीडियो में तमंचे से फायरिंग, युवक की तलाश
उन्नाव, सितम्बर 8 -- Unnao News: हिलौली। मौरावां थाना क्षेत्र के भाटनखेड़ा गांव का 11 सेकेंड का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें एक युवक तमंचा लहराते हुए फायरिंग करता नजर आ रहा है। हालांकि, आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान ऐसे किसी वायरल की पुष्टि नहीं करता है। ग्रामीणों ने पुलिस से युवक की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि वीडियो में दिख रहा युवक भाटनखेड़ा का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.