उन्नाव, सितम्बर 29 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता। कलेक्ट्रेट सभागार में कर करेत्तर व राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक कर कमियों पर डीएम ने अफसरों की क्लास लगाई। वाणित्य विभाग को कम वसूली पर फटकार लगाई और सुधार के लिए चेताया। आबकारी परिवहन, ऊर्जा, विद्युत, वन विभाग, खनन, सिंचाई मंडी की वसूली लक्ष्य के सापेक्ष न होने पर सुधार किए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने अधिशासी अभियंता विद्युत पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि बिजली चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाकर मानक के अनुसार बिजली आपूर्ति दी जाए। फीडरों में जो विद्युत लॉस चल रहा है उसको दूर किया जाए। साथ ही ट्रिपिंग की समस्या को भी दूर करें। जिलाधिकारी ने जिला खनन अधिकारी से कहा कि खनन विभाग के एमचेक के माध्यम से की गई कार्यवाही को गंभीरता से लेकर अधिक से अधिक राजस्व जमा कराया जाए...