Unnao News: लोहे के गेट में दौड़ा करंट, महिला की मौत
उन्नाव, अगस्त 17 -- Unnao News: नवाबगंज। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के परसंदन मजरा दुंदपुर गांव की रहने वाली 56 वर्षीय रजाना पत्नी रामशंकर रविवार को घर में अकेली थी। घर के मुख्यद्वार पर लगे गेट को बंद करते समय उसमें उतरे करंट की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। शाम करीब चार बजे पड़ोस की महिला उनके घर पहुंची तो रजाना को लोहे के गेट के पास पड़ा देखा। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे और पति को सूचना दी। पति उसे एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी मुकुल दुबे मौके पर पहुंचे और जांच की। यह भी पढ़ें- Amroha News: पंखे का तार जोड़ते वक्त करंट से मजदूर की मौत, कोहराम परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि पंचायतनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.