Unnao News: लोडर हटाने के विवाद में दिव्यांग युवक व पिता पर हमला, घायल
उन्नाव, नवम्बर 28 -- Unnao News: उन्नाव संवाददाता। गंगाघाट थाना क्षेत्र के रहमत नगर में रास्ते से पिकअप हटाने को कहने पर हुए विवाद में दिव्यांग युवक और उसके पिता पर लाठी-डंडों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। बता दें दिव्यांग युवक इमरान आलम अपनी मां को स्कूटी से लेकर जा रहे थे। रास्ते में खड़ी पिकअप हटाने को लेकर उनकी बहस हो गई, जो मारपीट में बदल गई। आरोप है कि घर में मौजूद 8 से 9 लोगों ने इमरान पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे पिता महमूद आलम और मां से भी मारपीट की गई। हमले में इमरान और महमूद आलम घायल हो गए, जिनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.