Unnao News: लोडर ने दो बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत, 3 जख्मी
उन्नाव, अक्टूबर 15 -- Unnao News: पुरवा, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के पुरवा सोहरामऊ मार्ग पर शिवदीनखेड़ा गांव के पास बुधवार देर शाम लोडर चालक ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार कर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ड्यूटी कर घर जा रहे एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि हादसे में 3 अन्य लोग जख्मी हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुरवा कोतवाली क्षेत्र के सेमरीमऊ गांव के रहने वाले नीलेश पुत्र ईश्वरदीन सोहरामऊ स्थित हिंदुस्तान लीवर लिमिटेड कंपनी में काम करते हैं। देर शाम ड्यूटी कर वह अपने मित्र अंशु पुत्र भगोले निवासी गदोरवा के संग बाइक से वापस आ रहे थे। पुरवा सोहरामऊ मार्ग पर शिवदीनखेड़ा गांव स्थिति पानी की टंकी के पास सामने से आ रहे लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद लोडर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.