उन्नाव, अगस्त 8 -- Unnao News: चकलवंशी। माखी थाना क्षेत्र के जंगल जहानाबाद गांव के रहने वाले कल्लू पुत्र केशन शुक्रवार की दोपहर खेत पर धान की फसल देखने के लिए गया था। सड़क किनारे अपनी स्कूटी खड़ी कर रहा था तभी रऊ करना रसूलाबाद संपर्क मार्ग से निकल रहे लोडर चालक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। युवक ने लोडर को रोकने के लिए हाथ आगे बढ़ाया तो युवक को टक्कर मारते हुए लोडर चालक निकल गया। टक्कर से युवक घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- Kannauj News: खाद लेने जा रहे किसान की बाइक में तेज रफ्तार टैम्पो ने मारी जोरदार टक्कर यह भी पढ़ें- मवेशी से बाइक टकराने पर दो युवक जख्मी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...