उन्नाव, सितम्बर 13 -- Unnao News: अचलगंज, संवाददाता। शुक्लागंज से वापस लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को गंगाघाट थाना क्षेत्र के धनैया गांव के पास पीछे से आ रहे लोडर ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची गंगाघाट पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने चालक को लोडर समेत गिरफ्तार कर लिया है।अचलगंज थाना क्षेत्र के बदरका गांव के रहने वाले उमेश कुमार पुत्र अशोक कुमार रविवार दोपहर गांव के ही दोस्त शिवा के साथ किसी काम से शुक्लागंज गया था। वापस लौटते समय गंगाघाट थाना क्षेत्र के धनैया गांव के पास पीछे से आ रहे लोडर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उमेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवा गंभीर रू...