Unnao News: लोडर की टक्कर से बाइक सवार घायल
उन्नाव, सितम्बर 21 -- Unnao News: चकलवंशी। आसीवन थाना क्षेत्र के मियागंज-संडीला मार्ग पर सोमवार शाम अनियंत्रित लोडर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सीतापुर के मिश्रिख थाना क्षेत्र के रमपुरवा गांव के रहने वाले 36 वर्षीय अंकुर शुक्ला पुत्र रामनरेश बाइक से कानपुर जा रहा था। मकबूलखेड़ा गांव के पास लोडर चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने घायल को मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.