Unnao News: लोडर की टक्कर से बाइक सवार गंभीर
उन्नाव, सितम्बर 9 -- Unnao News: चकलवंशी। लोडर की टक्कर लगने से मंगलवार दोपहर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल को मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया। यहां डाक्टर ने उसकी हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आसीवन थाना क्षेत्र के मल्हौली सरदार नगर गांव के रहने वाले 29 वर्षीय संतराम राठौर पुत्र कालीचरण मंगलवार अपनी रिश्तेदारी में हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के बघवा कोला गांव गया था। यहां से घर लौट रहा था। तभी हैदराबाद अकबरपुर संपर्क मार्ग स्थित धनपति तिराहा के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार लोडर चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- Unnao News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक जख्मी, रेफर हादसे में बाइक चालक संतराम घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल को मियागंज सीएचसी पर भर्ती कराय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.