उन्नाव, जुलाई 25 -- Unnao News: सुमेरपुर। तहसील बीघापुर क्षेत्र के छांछीराईखेडा सुमेरपुर स्थित लोटस कान्वेंट स्कूल में शनिवार को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभागियों ने पात्रों एवं उनकी समाज में उपयोगिताओं के आधार पर ड्रेस पहनकर दर्शकों का मनमोह लिया। जिसमे कक्षा पीजी के गौरांश, यूकेजी की सोना, पीजी के आस्तिक यूकेजी शिवांशी, ध्रुवी शुक्ला ने भारतीय सैनिक, दक्षिण भारतीय वेश, भारतीय नारी, तितली, राजस्थानी, बेबीडाल, पर्यावरण संरक्षण समेत समाज़ को एक अलग संदेश देने वाली कई ड्रेस में प्रतिभाग किया गया। प्रधानाचार्या स्वाती बाजपेई ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य बच्चों के मन से मंच का भय दूर करना है ताकि आने वाले भविष्य में जब वह बडी कक्षाओं में पहुंचे तो बेझिझक अपने विचार रख सके। यह भी पढ़ें- 'द समर बुक राइटिंग फेस्ट...