Unnao News: लूट के दो आरोपित भेजे गए जेल
उन्नाव, अगस्त 1 -- Unnao News: सफीपुर। सफीपुर-रसूलाबाद मार्ग पर ई-रिक्शा सवार महिला से दिनदहाड़े पर्स लूट मामले में दो आरोपित गिरफ्तार कर जेल भेजे गए। फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के भड़सर नौसहरा गांव की सुनैना सिंह गुरुवार शाम अपने मायके खरगौरा जा रही थीं। सफीपुर से ई-रिक्शा में बैठकर रसूलाबाद मार्ग की ओर निकलने के दौरान सलींद रेलवे क्रॉसिंग के पास बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइक पर आए दो बदमाशों ने उनके हाथ से पर्स झपट लिया। एक आरोपित को छात्रों ने बहादुरी का परिचय देते हुए पीछाकर पकड़ लिया था। दूसरे आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया। शनिवार को आरोपित दौलतपुर गांव निवासी सुभाष उर्फ छोटू और अखिलेश को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। यह भी पढ़ें- Unnao News: छात्रों की बहादुरी से एक धराया, दूसरे की तलाश में दबिश
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.