Unnao News: लीलाओं का सजीव मंचन देख दर्शक हुए आनंदित
उन्नाव, अक्टूबर 14 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता। श्रीराघव सनातन सेवा संस्थान की ओर से वृंदावन गार्डेन आवास विकास में बुधवार 16 वें श्रीरामलीला महोत्सव के तहत श्रीराम के जीवन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण प्रसंगों का भव्य मंचन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बार एसोसिएशन अध्यक्ष रतींद्र प्रताप सिंह एवं भाजपा नेता प्रवीण मिश्रा 'भानु' ने भगवान श्रीराम की आरती उतार कर कार्यक्रम को भक्तिमय बना किया। रामलीला दौरान कलाकारों से श्रीराम जन्म, विश्वामित्र आगमन, ताड़का वध, मारीच-सुबाहु वध एवं अहिल्या उद्धार जैसे महत्वपूर्ण प्रसंगों का मंचन किया गया। इस अवसर पर संस्थान अध्यक्ष कुंवर आरएस चौहान (एडवोकेट), महामंत्री जीएस भदौरिया एवं कोषाध्यक्ष आशीष शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Chapra News: रामलीला में भगवान राम के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.