Unnao News: लीड लगा मोबाइल चला रहे मजदूर की ट्रेन से कटकर मौत
उन्नाव, जुलाई 24 -- Unnao News: उन्नाव। दही थाना क्षेत्र अंतर्गत राजेपुर गांव के पास से गुजरी रेलवे लाइन पर गुरुवार शाम ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक कान में लीड लगाकर पटरी पर बैठा हुआ था। तभी हादसे का शिकार हो गया था। बिहार प्रांत जिला चंपारण थाना मझोलिया के गढ़वा बाजार बिरवा गांव के रहने वाले 35 वर्षीय झगऊ अंसारी पुत्र हबीब उल्ला हाल पता दही थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव में रहता था। वह फैक्ट्री में ठेकेदार के अंडर में मजदूरी कर भरण पोषण करता था। दही थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर शव पड़े मिलने की जानकारी पर कार्रवाई की गई है। मजदूर कान में लीड लगाकर रेलवे ट्रैक पर बैठ कर मोबाइल चलाते समय हादसे का शिकार हो गया था। परिजनों के आने पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.