Unnao News: लिफ्ट लेकर बैठने वाला युवक बाइक लेकर भागा
उन्नाव, अगस्त 13 -- Unnao News: अचलगंज। थाना क्षेत्र के हड़हा बलाई मार्ग पर अज्ञात युवक को लिफ्ट देना बाइक सवार को महंगा पड़ गया। रास्ते में मसाला लेने जाने का झांसा देकर वह बाइक लेकर लापता हो गया। वाहन स्वामी ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। सदर कोतवाली क्षेत्र के कोटरा गांव के रहने वाले विकास 11 अगस्त को अचलगंज थाना क्षेत्र के मालमऊ गांव जा रहा था। आरोप है कि उसे हड़हा बाजार में एक अज्ञात युवक मिला। जिसने मालमऊ गांव तक जाने के लिए बाइक में बिठा लेने की मांग की। बताया जा रहा है कि थोड़ी दूर चलने पर उसने पान मसाला लेने की बात कहकर बाइक ले ली। काफी देर बाद भी वह नहीं लौटा तथा बाइक लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने दो दिन बाद गुरुवार को अचलगंज थाने आकर घटना की तहरीर दी है। थाना प्रभारी सुब्रत नारायन त्रिपाठी ने बताया कि आरोप लगाने वाला युवक व ले जाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.