उन्नाव, अगस्त 1 -- Unnao News: औरास। थाना क्षेत्र के खड़वल गांव के रहने वाले धर्मेन्द्र कुमार पुत्र तेजपाल का मानसिक संतुलन ठीक न होने से 6 जुलाई को परिजनों को बिना बताए घर से लापता हो गया था। खोजबीन के बाद जब कही पता नही चला। तब उसकी मां राजकुमारी ने 15 जुलाई को औरास थाने पहुंच कर बेटा धर्मेंद्र कुमार की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जिसकी पुलिस तलाश कर रही थी। 1 अगस्त शनिवार को पुलिस ने उसे औरास थाना क्षेत्र से बरामद कर परिजनों को सौप दिया। लापता बेटा को पाकर उसकी मां राजकुमारी ने राहत की सांस ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...