उन्नाव, अगस्त 9 -- Unnao News: चकलवंशी। आसीवन थाना क्षेत्र के सफीपुर मियागंज मार्ग स्थिति शारदा नहर आसीवन ब्रांच में पुल के पास शनिवार सुबह ग्रामीणों ने युवक शव नहर में पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाल कर पहचान कराई और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे मृतक के छोटे भाई ने शव की शिनाख्त बड़े भाई के रूप में की है। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के रानीपुर ग्रंट गांव के रहने वाले 35 वर्षीय शैलेन्द्र पुत्र स्व. बाबूराम गुरुवार को गांव से करीब एक किलोमीटर दूर गोशाकुतुब गांव स्थिति शारदा नहर में नहाने गया था। यहां नहाते समय वह गहरे पानी में चले जाने से डूब गया था और लापता हो गया था। शुक्रवार को भाभी गीता पत्नी सुनील ने बेहटा मुजावर थाना में शैलेन्द...