Unnao News: लापता किशोर आठ घंटे में बरामद
उन्नाव, अगस्त 22 -- Unnao News: चकलवंशी। माखी थाना क्षेत्र के अफजल नगर गांव निवासी सुनील का दस वर्षीय बेटा आर्यन गुरुवार शाम अचानक लापता हो गया। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर पिता ने पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने किशोर की तलाश शुरू की। पुलिस ने करीब आठ घंटे की तलाश के बाद किशोर को गांव से कुछ दूरी पर सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि किशोर किसी बात को लेकर घर से नाराज होकर चला गया था। उसे गांव के पास से बरामद कर लिया गया और आवश्यक पूछताछ के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.