Unnao News: लापता किशोरी को किया बरामद, युवक गिरफ्तार
उन्नाव, जुलाई 8 -- Unnao News: अचलगंज, संवाददाता। दो माह पहले किशोरी को बहला कर अपहृत कर ले जाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट भेजते हुए किशोरी को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा है। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी नाना के यहां रहकर पढ़ाई कर रही थी। दो माह पहले दो मई को एक युवक किशोरी को बहला कर अपहृत कर ले गया था। कई दिन तक खोजबीन के बाद किशोरी का कोई सुराग न लगने पर पिता ने एक युवक के विरुद्ध अपनी बेटी को अपहृत करने का अचलगंज थाने में केस दर्ज कराया था। घटना के दो माह बाद पुलिस ने बुधवार को आरोपित को बेहटा गांव निवासी प्रणब सिंह को लोहचा मोड के निकट से गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष सुब्रत तिवारी ने बताया कि आरोपित को कोर्ट व किशोरी को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.