उन्नाव, अगस्त 1 -- Unnao News: हिलौली, संवाददाता। रंजिश को लेकर रास्ते में युवक को रोककर लाठी से मारपीट कर जख्मी कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर मौरावां पुलिस ने चार नामजद आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौरावां थाना क्षेत्र के लादखेड़ा गांव के रहने वाले चंदन लाल ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि 30 जुलाई की सुबह वह खेत से घर लौट रहा था। आरोप है कि गांव के ही सुनील, राजकुमार, बचनपाल और छोटेलाल ने रंजिश के चलते रास्ते में उसे रोक गाली देने लगे। गाली देने का विरोध करने पर लाठी से हमला कर दिया। शोर सुन ग्रामीण मौके की ओर दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। यह भी पढ़ें- Unnao News: रंजिश के चलते युवक से मारपीट, 4 पर केस मारपीट में चंदनलाल जख्मी हो गए। पीड़ित का आरोप है कि उसने घटना के बाद थाने में शिकायत की, लेकि...