उन्नाव, अगस्त 13 -- Unnao News: बीघापुर। कोतवाली क्षेत्र के मगराययर गांव के गडरियन हार मोहल्ला में रहने वाले ओम प्रकाश पुत्र श्रीकृष्ण ने तहरीर देकर भाई के ऊपर मारपीट व गाली गलौज का केस दर्ज कराया है। ओम प्रकाश ने बताया कि वह घर में भोजन कर रहा था। तभी उसके सगे भाई रामबाबू लाठी लेकर घर में घुस आया और गाली देते हुए मारपीट करने लगा। घर में मौजूद वृद्ध मां ठुकरा देवी बचाने आई तो उनके साथ भी मारपीट की। थाना प्रभारी अरविंद कुमार कटियार ने बताया कि पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर केस दर्ज कर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...