उन्नाव, अगस्त 19 -- Unnao News: चकलवंशी। पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौज का विरोध करने पर युवक के साथ लाठी से पिटाई कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से निकल गए। पीड़ित ने दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। माखी थाना क्षेत्र के अमानखेडा गांव के रहने वाले सुरेन्द्र ने पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश को लेकर गांव निवासी विजय कुमार ने बिरसिंहपुर चौराहे पर सोमवार को रोक लिया और गाली देने लगे। जब विरोध किया तो शिवम के साथ मिलकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से निकल गए। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि युवक की तहरीर पर दो युवक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...