Unnao News: लाइसेंस खत्म, फिर भी बिक रहे थे पटाखे, दुकान पर जड़ा ताला
उन्नाव, सितम्बर 5 -- Unnao News: मोहान। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के गज़फन नगर गांव में शुक्रवार सुबह मां पीतांबरा फायर वर्क्स पर एसडीएम शालनी सिंह तोमर, सीओ तेज बहादुर सिंह और कोतवाली प्रभारी शरद कुमार ने औचक निरीक्षण किया। जांच में खुलासा हुआ कि दुकान का पटाखा बिक्री लाइसेंस मार्च 2026 में ही समाप्त हो चुका था। इसके बावजूद दुकान में भारी मात्रा में पटाखे रखकर उनकी बिक्री की जा रही थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए दुकान को तत्काल प्रभाव से सीज करा दिया। जांच के दौरान एसडीएम ने दुकानदार रुपेश कुमार से पटाखा बिक्री का लाइसेंस मांगा। अभिलेखों की जांच में सामने आया कि दुकान का लाइसेंस मार्च माह में समाप्त हो गया था और उसका नवीनीकरण नहीं कराया गया था। यह भी पढ़ें- Orai News: अलर्ट : पुलिस प्रशासन की संयुक्त छापेमारी पटाखा दुकानदारों को दी गई चेत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.