उन्नाव, नवम्बर 20 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता। डॉ. सुखदेव प्रसाद गुप्ता अंडर-16 जनपदीय क्रिकेट लीग में शुक्रवार को यूथ क्लब ने रोमांचक मुकाबले में कोल्ट्स क्लब को 13 रनों से शिकस्त दी। यूथ क्लब की जीत में रुद्र प्रताप की शानदार बल्लेबाजी व सौरभ यादव के ऑलराउंड प्रदर्शन की अहम भूमिका रही। नवाबगंज आशा खेड़ा के एसआरएमएस क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर कोल्ट्स क्लब ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए यूथ क्लब ने निर्धारित 35 ओवर में छह विकेट पर 181 रन बनाए। रुद्र प्रताप ने नाबाद 53 रन की पारी खेली। अविराट त्रिवेदी ने 34 व सौरभ यादव ने 23 रन बनाए। कोल्ट्स क्लब की ओर से यश सिंह और ओम शर्मा ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोल्ट्स क्लब की टीम 168 रन पर सिमट गई। कृष्णा शर्मा ने 36, फहाद अली न...