Unnao News: रोडवेज व स्लीपर बसों की सघन चेकिंग, यात्रियों को किया जागरूक
उन्नाव, सितम्बर 27 -- Unnao News: उन्नाव। कोर्ट के आदेश पर रविवार शाम सात बजे यातायात पुलिस ने 'मीट एंड ग्रीट' अभियान चलाया। एसपी जयप्रकाश सिंह के निर्देशन में प्रमुख मार्गों, बस स्टैंड व अन्य स्थानों पर रोडवेज और स्लीपर बसों की जांच की गई। परमिट, फिटनेस, चालक-परिचालक के दस्तावेज, यातायात नियमों के पालन और आपातकालीन निकास समेत सुरक्षा मानकों को परखा गया। चालकों को निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी न बैठाने और गति सीमा का पालन करने के निर्देश दिए गए। यात्रियों को सुरक्षित यात्रा और संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया। नियम उल्लंघन पर कार्रवाई की गई। यह भी पढ़ें- Rampur News: रोडवेज और स्लीपर बसों की सघन चेकिंग, यात्रियों की सुरक्षा पर जोर यह भी पढ़ें- पुलिस और परिवहन विभाग ने चलाया मीट एंड ग्रीट अभियान, यात्रियों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.