उन्नाव, अक्टूबर 24 -- Unnao News: अचलगंज। क्षेत्र के ग्राम ताजपुर नौबस्ता स्थित डिजिटल आजाद पुस्तकालय परिसर में शनिवार को रोजगार मेला लगा। करीब 200 युवाओं ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 85 का विभिन्न कंपनियों में चयन किया गया। मेले में टाटा मोटर्स, पुणे, टाटा कॉम, अहमदाबाद और एमआरएफ टायर्स सहित विभिन्न कंपनियों ने चयन प्रक्रिया में हिस्सा लिया। जानकारी आयोजक अनुराग त्रिवेदी ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...