Unnao News: रेलवे ट्रैक पर युवक का कटा पड़ा मिला शव
उन्नाव, जुलाई 7 -- Unnao News: बांगरमऊ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के करीमुद्दीनपुर गांव के पास से गुजरी कानपुर-बालामऊ रेलवे लाइन पर मंगलवार सुबह अज्ञात युवक का ट्रेन से कटा शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। युवक की आयु करीब 40 साल बताई जा रही है। उसका शव रेलवे लाइन के किलोमीटर संख्या 51 के पास पड़ा मिला। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को कब्जे में लेकर मच्र्युरी में रखवा दिया है। पुलिस आसपास के थानों से गुमशुदगी के अभिलेख खंगालने के साथ ही शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। यह भी पढ़ें- ट्रेन से कटकर युवती की संदिग्ध मौत,क्षत विक्षत शव मिलने से सनसनी,जांच में जुटी पुलिस थाना प्रभारी अखिलेश पांडेय ने बताया कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.