उन्नाव, अगस्त 29 -- Unnao News: फतेहपुर चौरासी। थाना क्षेत्र के बालामऊ कानपुर रेल मार्ग स्थिति मौहाई गांव के पास शुक्रवार सुबह वृद्धा का शव पड़ा मिला। बांगरमऊ रेलवे स्टेशन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि टे्रन की चपेट में आने से वृद्धा की मौत हुई है। शुक्रवार सुबह मौहाई गांव के सामने रेल पटरी के पास एक वृद्धा का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव की पहचान बेहटा मुजावर थाना के रामकोट गांव की रहने वाली 80 वर्षीय खेल कुमारी के रूप में की गई। ग्रामीणों के अनुसार वृद्धा कई दिन पहले मौहाई गांव अपनी किसी रिश्तेदारी में आई थी। वह काफी समय से मानसिक रूप से बीमार थीं। सुबह खेत के लिए घर से निकली थी। जब काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। तभी रेल पटरी के पास वृद...