Unnao News: रेलवे ट्रैक किनारे मिले शव का कराया गया अंतिम संस्कार
उन्नाव, जुलाई 10 -- Unnao News: बांगरमऊ। करीमुद्दीनपुर गांव के पास कानपुर-बालामऊ रेलवे लाइन किनारे मिले अज्ञात युवक के शव की पहचान न होने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार करा दिया। करीब 40 वर्षीय युवक का शव मंगलवार सुबह रेलवे ट्रैक के किलोमीटर संख्या 51 के पास मिला था। मृतक के दाहिने हाथ पर राजू गुदा हुआ था। कस्बा चौकी प्रभारी न्यूटन कुमार सिंह ने बताया कि काफी प्रयास के बाद भी पहचान न होने पर नियमानुसार अंतिम संस्कार कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.